जालौन में खनन माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब वे नदी की कोख उजाड़ने के साथ-साथ किसानों की निजी जमीनों को भी खुलेआम निशाना बना रहे हैं। खनन क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध खुदाई का खेल खेला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के सख्त आदेशों के बावजूद माफिया बेखौफ हैं और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग की कथित मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति को चुनौती देते हुए खनन माफिया कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह मामला काल्पी तहसील के छोटी भेड़ी खंड संख्या-04 का बताया जा रहा है, जहां अवैध खनन अपने चरम पर पहुँच चुका है।

ग्रामीणों की सुरक्षा और जमीन की रक्षा के लिए तत्काल कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link