राजधानी लखनऊ में प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था ‘सहायता’ द्वारा आयोजित वार्षिक धन-संग्रह प्रदर्शनी ‘प्रियदर्शिनी’ का आज भव्य उद्घाटन किया गया।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय की कुलपति मांडवी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमी, समाजसेवी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था ‘सहायता’ के तत्वावधान में आयोजित इस हैंडिक्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और समाज के वंचित वर्ग, विशेषकर गरीब महिलाओं और कुपोषित बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करना है। संस्था का संचालन जामो स्टेट की रानी मधुरीमा सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
‘प्रियदर्शिनी’ केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जो देश के दूर-दराज क्षेत्रों के कारीगरों की मेहनत और हुनर को लखनऊ के कला प्रेमियों तक पहुंचाता है। यहाँ विभिन्न राज्यों के पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है, जो स्थानीय और राष्ट्रीय कला का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
संस्था ‘सहायता’ पिछले कई दशकों से महिलाओं के सशक्तिकरण और वंचित बच्चों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदर्शनी से प्राप्त होने वाली राशि को संस्था द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं में उपयोग किया जाएगा।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
