सागर/टीकमगढ़: मध्यप्रदेश के सागर रोड स्थित गोगा बेर मंदिर के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक यात्री बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर SDOP, TI सहित पुलिस बल मौजूद रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

बताया जा रहा है कि बस इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस पूरे मामले पर थाना देहात के TI चंद्रजीत यादव ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link