पब्लिक फर्स्ट न्यूज़|भोपाल|
भोपाल। मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को नीमच में 500 मेगावॉट और शाजापुर में 450 मेगावॉट क्षमता वाले सौर ऊर्जा पार्कों का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी तथा प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी शामिल होंगे।
इस अवसर पर 440 मेगावॉट क्षमता की मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह मध्यप्रदेश की पहली सोलर ऊर्जा भंडारण (Solar + Storage) परियोजना होगी। परियोजना के लिए 2.70 रुपये प्रति यूनिट की प्रतिस्पर्धी दर प्राप्त हुई है, जो देश की सबसे कम बिजली दरों में शामिल है।
- मुरैना परियोजना मध्यप्रदेश की पहली सोलर ऊर्जा भंडारण (Solar + Storage) परियोजना होगी।
- इस परियोजना के लिए 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर प्राप्त हुई, जो देश की सबसे कम दरों में शामिल है।
- कार्यक्रम में 1,553.98 करोड़ रुपये की औद्योगिक इकाइयों और विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी होगा।
- कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी मौजूद रहेंगे।
- नीमच सोलर पार्क में बिजली दर 2.14 से 2.15 रुपये प्रति यूनिट तय हुई है।
- शाजापुर सोलर पार्क में बिजली दर 2.33 से 2.35 रुपये प्रति यूनिट रहेगी।
- निर्माणाधीन आगर (550 मेगावॉट) सोलर पार्क में 2.44 से 2.45 रुपये प्रति यूनिट की प्रतिस्पर्धी दरें प्राप्त हुई हैं।
- इन परियोजनाओं से प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, औद्योगिक निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नई परियोजनाओं से प्रदेश की ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी, स्वच्छ बिजली को बढ़ावा मिलेगा और औद्योगिक निवेश के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को देश के अग्रणी ग्रीन एनर्जी हब के रूप में स्थापित करना है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
