पब्लिक फर्स्ट I भोपाल

इन दिनों प्रदेश का चुनावी पारा गर्मा हुआ है। क्योंकि आगामी 17 नवंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर मतदान होना है। जिसके चलते 15 नवंबर को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का दौरे थम जाएगा। इसलिए बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत अन्य सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनैतिक दलों के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर पार्टी हाईकमान तक सभी बड़े चेहरे सियासी मैदान में उतर चुके है।

बीजेपी-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के इंदौर दौरे पर पटलवार करते हुए कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी दोनों भाई-बहन हमेसा झूठ बोलते हैं और इस कदर झूठ बोलते हैं कि अपनी नाकामियां, घोटाले और घपले का ढींगरा दूसरों के सर पर फोड़े देते है। मैं आपसे फिर एक सवाल पूछना चाहता हूं आपके नेता कभी कर्मचारी अधिकारी को धमकाते हैं, कभी माताओं-बहनों को धमकाते हैं। कल भी मैंने यह पूछा था और आज भी मैं यह पूछ रहा हूं क्या बच्चों को भूखा मार देंगे..?

मैं जानना चाहता हूँ जो धमकी कांग्रेस दे रही है, क्या वो मैडम सोनिया गांधी के इशारे पर दी जा रही है ? जो लोग बेल पर चल रहे हैं, वो किस मुंह से हम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वो भ्रष्टाचार के मामले आसमान छू रहे है। प्रियंका जी आपको याद नहीं आता, महिलाओं का शोषण आपके प्रदेश में होते हैं और आप मध्य प्रदेश के नाम मढ देती हो, आपको थोड़ी भी शर्म नहीं आती..?

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply