मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टोक्यो में अपने दिन की शुरुआत सेंसोजी मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन के साथ की। इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने भारत और जापान के बीच गहरे सांस्कृतिक व आर्थिक संबंधों की कामना की। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास से रोजगार के अवसर बढ़ाने और आर्थिक समृद्धि को नया आयाम देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय जापान दौरे पर हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने जापान दौरे पर भगवान बुद्ध को लेकर कहा कि बुद्ध धर्म को लेकर जापान अपना पुराना और ऐतिहासिक महत्व है। भगवान बुद्ध ने भारत से लेकर पूरी दुनिया में अपने विचारो को बांटा जिसके पूरी दुनिया में अनुयायी है। यह भारत के लिए सौभाग्य की बात है। सीएम ने मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर कहा कि उनकी कोशिश है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा जापान से निवेश आए इसीलिए उनकी यह यात्रा है। टोक्यो स्थित सेंसोजी मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन के बाद सीएम ने अपने विचार साझा किए ।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link