हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): एक चौंकाने वाली घटना में राठ से हमीरपुर जा रही पुलिस की सरकारी रोडवेज बस में सीट विवाद को लेकर पुलिसकर्मी द्वारा कंडक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी बिना टिकट के एक अभियुक्त के साथ बस में चढ़ा और सीट न मिलने पर कंडक्टर से अभद्रता और हाथापाई की।
घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें पुलिस कर्मी द्वारा कंडक्टर से दुर्व्यवहार करते साफ देखा जा सकता है। बस में मौजूद यात्रियों ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना राठ कोतवाली क्षेत्र के बस डिपो की बताई जा रही है। फिलहाल उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की बात कही गई है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
