पब्लिक फर्स्ट। विदिशा। अविनाश ।

विदिशा जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियाँ उफान पर हैं और कई जगहों पर पुल-पुलियाएं जलमग्न हो चुकी हैं। ऐसी ही एक गंभीर स्थिति मनोरा पुलिया पर सामने आई, जहां एक गर्भवती महिला फंस गई और उसकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया।

सूचना मिलते ही ग्यारसपुर पुलिस थाना और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए, जान जोखिम में डालते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

टीम ने स्ट्रेचर की सहायता से महिला को उफनती पुलिया पार करवाया और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना सिर्फ एक रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं, बल्कि बहादुरी, तत्परता और मानवता की मिसाल है। ग्यारसपुर पुलिस और होमगार्ड के इस कार्य की चारों ओर सराहना की जा रही है।

प्रशासन ने भी इस टीम के साहस को सराहा है और लोगों से अपील की है कि भारी बारिश में अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.