पब्लिक फर्स्ट। लखनऊ । अभिषेक यादव।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया और मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में गौसेवा की। इस अवसर पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में उन्होंने आम लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
सीएम योगी ने गोरखपुर क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों व स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया और जरूरी निर्देश दिए।
