पब्लिक फर्स्ट। उत्तर प्रदेश। राघवेंद्र त्रिपाठी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल (एसपी गोयल) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और लंबे समय से मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

यह नियुक्ति तब हुई जब मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया और उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया। इसके साथ ही एसपी गोयल को राज्य प्रशासन के शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाने वाले एसपी गोयल को प्रशासनिक मामलों में गहरी पकड़ और सुचारु संचालन के लिए जाना जाता है। वे जनवरी 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे।

गोयल के नेतृत्व में सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, निवेश प्रोत्साहन, और डिजिटल प्रशासन को और रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

गोयल की नियुक्ति आने वाले लोकसभा चुनावों और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिहाज से बेहद अहम है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.