पब्लिक फर्स्ट। रांची । ब्यूरो।

झारखंड की राजनीति के दिग्गज और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन का मंगलवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। बीते दिनों ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिसके चलते उन्हें दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उन्होंने अंतिम सांस ली।

शिबू सोरेन: एक आंदोलनकारी नेता

शिबू सोरेन को झारखंड के गठन में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वे आदिवासी अधिकारों, मजदूरों के हितों और सामाजिक न्याय की लड़ाई के अग्रणी चेहरा रहे हैं। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहने वाले सोरेन जी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, जनसेवा और आंदोलन से भरा रहा।

राज्य और देशभर में शोक

उनके निधन की खबर से झारखंड सहित पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई केंद्रीय और राज्य नेताओं ने गहरा दुख जताया है और उन्हें युगद्रष्टा नेता बताया है।

शोक संदेश और श्रद्धांजलि

नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.