पब्लिक फर्स्ट। हमीरपुर । शिवम् शिवहरे ।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में पिलर नंबर 127 के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।

पुलिस टीम छत्तीसगढ़ में दबिश देने जा रही थी। इस दुर्घटना में 45 वर्षीय दारोगा संजय कुमार और 25 वर्षीय कांस्टेबल अमित की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए दारोगा इंद्रजीत (50) और हेड कांस्टेबल राजेश (41) को उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद राहत और जांच कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचीं। घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.