पब्लिक फर्स्ट। पन्ना। अनूप शुक्ल ।

दक्षिण वन मंडल पन्ना के अंतर्गत आने वाले पवई वन परिक्षेत्र में हाल ही में दो स्थानों पर दुर्लभ प्रजाति के ब्रॉन्ज़ बैक ट्री स्नेक देखे गए। यह दुर्लभ और तेज़ चाल वाला सांप अपनी झिलमिलाती नीली चमक और कांस्य जैसी त्वचा के लिए जाना जाता है।

यह सांप करौंदा की झाड़ियों और तहसील कार्यालय परिसर के पास नजर आया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश पटेल ने जानकारी दी कि यह प्रजाति विषहीन होती है और मनुष्यों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। यह दिन में सक्रिय रहती है और कीट-पतंगों, मेंढ़कों और छिपकलियों का शिकार कर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस प्रकार के सांप दिखें तो डरें नहीं, नजदीक न जाएं, और तुरंत विभाग को सूचित करें। इनका संरक्षण आवश्यक है क्योंकि यह जैव विविधता का अहम हिस्सा हैं।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.