पब्लिक फर्स्ट। शाजापुर। संदीप शर्मा।

भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक मनाया जा रहा 8वाँ राष्ट्रीय पोषण माह और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पूरे देश में सक्रिय है। यह अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से महिलाओं और बच्चों की पोषण स्थिति सुधारने के लिए चलाया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य एनीमिया रोकथाम, संतुलित आहार, मासिक धर्म स्वच्छता, कुपोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जागरूकता फैलाना है। पूरे देश में 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर, पोषण पंचायतें और आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

भारत में 69 करोड़ महिलाएँ हैं, जो कुल जनसंख्या का लगभग 48.8% हिस्सा हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के लिए सरकार की कई योजनाएँ जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, लखपति दीदी योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि चल रही हैं।

यह अभियान 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.