मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भोपाल स्थित निवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का आत्मीय स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

भेंट के दौरान राजनीतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों सहित प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं की यह मुलाकात संगठन और सरकार से जुड़े विषयों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply