आज छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति बस्तर अंचल सहित समस्त प्रदेश के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है।

बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को समर्पित इस महोत्सव में माननीय राष्ट्रपति की सहभागिता हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह आयोजन न केवल जनजातीय संस्कृति की विविधता और मौलिकता को उजागर करता है, बल्कि जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहन, सम्मान और उनकी सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम भी है।

आदिवासी परंपराओं, लोककला और सांस्कृतिक चेतना से सुसज्जित यह पावन क्षेत्र सदियों से आत्मसम्मान और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक रहा है। माननीय राष्ट्रपति महोदया का इस पवित्र धरा पर पदार्पण प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक प्रयासों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।

यह आयोजन जनजातीय समाज के सशक्तिकरण, उनकी प्रतिभा के संरक्षण तथा समावेशी विकास की भावना को सुदृढ़ करता है। माननीय राष्ट्रपति की उपस्थिति निश्चित रूप से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं, महिलाओं और कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

बस्तर अंचल सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का सादर अभिनंदन एवं हार्दिक स्वागत है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply