उज्जैन के पॉश इलाकों में चोरी की वारदातों ने एक बार फिर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।
अब तक पुरुष चोरों की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन इस बार महिला अपराधी की सक्रिय भूमिका ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के महानंदा नगर और वसंत विहार में हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो पुरुषों के साथ एक महिला चोर भी कंधे से कंधा मिलाकर चोरी को अंजाम दे रही है।
महानंदा नगर निवासी राजेंद्र भार्गव जब पुणे से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे, तो उनके घर का नज़ारा देखकर होश उड़ गए।
चोरों ने घर के ताले तोड़े, पूरा मकान खंगाला और करीब 70 हजार रुपये नकद के साथ लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात करीब 2:45 बजे स्कूटर पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गिरोह में महिला की मौजूदगी ने पुलिस को जांच की दिशा बदलने पर मजबूर कर दिया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज के आधार पर अहम सुराग हाथ लगे हैं और
जल्द ही इस मिश्रित चोर गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
