कोरिया जिले में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सरगुजा संभाग में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए प्राधिकरण हेतु ₹50 करोड़ के बजट प्रावधान को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे क्षेत्र में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सरगुजा क्षेत्र प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए शिखर तक पहुंचेगा।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
