भोपाल। नेपाल में आपदा और संकट की स्थिति को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने वहां मौजूद या फंसे प्रदेशवासियों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने नई दिल्ली में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके माध्यम से नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
नेपाल में फंसे नागरिकों को मिलेगी मदद
राज्य सरकार की ओर से नेपाल में मौजूद मध्यप्रदेशवासियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सऐप नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई है। नागरिक या उनके परिजन इन माध्यमों से संपर्क कर अपनी स्थिति की जानकारी दे सकते हैं और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
ये हैं संपर्क माध्यम
हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005
व्हाट्सऐप नंबर: 9818963273
ईमेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in
सरकार के अनुसार, इन संपर्क माध्यमों के जरिए नेपाल में फंसे नागरिकों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ उनके परिजनों को भी जरूरी अपडेट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
परिजनों से भी संपर्क करने की अपील
मध्यप्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन, व्हाट्सऐप और ईमेल माध्यमों का उपयोग करें।
सरकार का उद्देश्य है कि संकट की इस घड़ी में नेपाल में मौजूद मध्यप्रदेश के नागरिकों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके और उनके परिजनों को भी जानकारी मिलती रहे।
मुश्किल की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार अपने नागरिकों के साथ खड़ी है और नेपाल में फंसे लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी
हेल्पलाइन: 011-26772005
व्हाट्सऐप: 9818963273
ईमेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in
PUBLICFIRSTNEWS.COM
