भोपाल। देश का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड को 8वें SATTE Awards में सर्वश्रेष्ठ राज्य पर्यटन बोर्ड’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लगातार दूसरे वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलना प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सुदृढ़ पर्यटन नीतियों का परिणाम है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की ब्रांडिंग करने तथा पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके नेतृत्व में पर्यटन को रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का प्रमुख माध्यम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश के ऐतिहासिक धरोहर स्थल, वन्यजीव अभयारण्य, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं, जिससे मध्यप्रदेश पर्यटन के मानचित्र पर अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply