मध्यप्रदेश में एलपीजी गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी गैस की कोई कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 11 एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त गैस स्टॉक उपलब्ध है। ऐसे में लोगों को किसी भी तरह की घबराहट या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

कालाबाजारी की शिकायत तुरंत करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो नागरिक संबंधित गैस कंपनियों के टोल फ्री नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

अफवाह फैलाने वालों पर नजर

दरअसल हाल के दिनों में कुछ जगहों पर एलपीजी गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें फैलने लगी थीं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि गैस की सप्लाई पूरी तरह सुचारू है और सभी बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

सरकार का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित एजेंसियों को दें, ताकि जरूरतमंद लोगों तक एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू और पारदर्शी तरीके से जारी रह सके।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply