राजधानी लखनऊ में युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन भागीदारी भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इस मौके पर मंत्री असीम अरुण भी मौजूद रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय प्रक्रिया से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और वाद-विवाद के माध्यम से अपने विचार रखे।

युवा संसद के मंच पर युवाओं ने देश के विकास, नीति निर्माण और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश भी गया।

इस अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह और असीम अरुण ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें देश के भविष्य निर्माण में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply