मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड का श्रवण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के संदेश को देशवासियों के लिए प्रेरणादायक और मार्गदर्शक बताया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी देशों के बीच जारी तनावपूर्ण हालात का उल्लेख करते हुए नागरिकों से जागरूक और एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि लोग केवल भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि
‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि
गैर-राजनैतिक विषयों के माध्यम से देशवासियों को जोड़ने की यह पहल वास्तव में अद्वितीय और प्रेरक है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link