जालौन जिले के उरई में आज जिला न्यायालय के बाहर एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग के कारण बिजली के केबिल जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
ट्रांसफार्मर में आग लगने से उरई कोतवाली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वर्तमान में विद्युत विभाग मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है।
जिला एवं सत्र न्यायालय गेट के बाहर हुई इस घटना ने स्थानीय नागरिकों में दहशत फैला दी, लेकिन दमकल टीम की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
