हमीरपुर। जनपद में उस वक्त हलचल मच गई जब भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद खुद कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर ओवरलोड मोरंग ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आईं।
जानकारी के अनुसार, बिवार-जालालपुर मार्ग पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ओवरलोड और बिना प्रपत्र चल रहे ट्रकों को रोकना शुरू किया। इस दौरान ट्रकों की क्वालिटी और दस्तावेजों की जांच भी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार्रवाई के दौरान करीब 15 ट्रकों को पकड़ा गया, जिन्हें बाद में प्रशासन के हवाले कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ा समूह भी मौजूद रहा, जो ट्रकों को रुकवाने में सक्रिय भूमिका निभाता नजर आया।
हालांकि, यह भी देखने में आया कि जैसे ही स्थानीय लोगों ने कैमरे ऑन किए, भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ वहां से रवाना हो गईं।
जनपद में इस पूरी कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। एक ओर जहां इसे अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक स्तर पर भी इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल, प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
