धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन ने भगवान महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिया।

भस्म आरती के बाद दोनों कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। अंकिता लोखंडे ने बताया कि वे बचपन से उज्जैन आती रही हैं, लेकिन पहली बार भस्म आरती में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस दिव्य अनुभव को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है और आरती के दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे साक्षात भगवान शिव के दर्शन हो रहे हों। उन्होंने उज्जैन को बेहद पवित्र और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ स्थान बताया।

वहीं, विक्की जैन ने मंदिर की व्यवस्थाओं और प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद दर्शन सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाते हैं, जिससे हर व्यक्ति को दिव्य अनुभूति होती है। उनके अनुसार, धरती पर इससे बेहतर आध्यात्मिक अनुभव कहीं और मिलना मुश्किल है।

इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने दोनों कलाकारों का सत्कार और स्वागत किया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.