जिले के पानसेमल और निवाली के बीच मंगलवार की रात लगभग 10:15 बजे राजमंदिर बस पर अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया। इस घटना में बस में सवार एक महिला यात्री को हाथ में चोट आई।

घटना के तुरंत बाद यात्रियों और बस स्टाफ ने इसकी जानकारी थाने को दी। बस इंदौर से खेतिया की ओर जा रही थी और घटना खड़ीखम घाट और पानसेमल के बीच हुई।

बस स्टाफ ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि आमजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर गश्त बढ़ाई जाए। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.