राजस्थान के सीकर जिले स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम मंदिर में आज असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा पहुंचे।

मुख्यमंत्री CM डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने बाबा श्याम के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी और सेवक परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है, जबकि 4 मई को मतगणना होनी है। ऐसे में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा राजस्थान के प्रमुख तीर्थ स्थलों खाटूश्यामजी मंदिर और Salasar Balaji Temple में दर्शन कर विजय की कामना कर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में CM डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि भाजपा असम में रिकॉर्ड सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी को 90 से 100 सीटें मिलने की पूरी उम्मीद है।

वहीं, एक अन्य राजनीतिक सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वे फिलहाल देव दर्शन यात्रा पर हैं और इस विषय में कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री के खाटूश्यामजी पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। दर्शन के बाद वे सालासर बालाजी के लिए रवाना हो गए।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply