टीकमगढ़ | मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी वनरक्षक अरुण अहिरवार को ₹5 हजार की रिश्वत लेते समय ट्रैप किया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने पहले ₹20 हजार की रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदेबाजी के बाद यह राशि ₹10 हजार में तय हुई। इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को ₹5 हजार लेते समय पकड़ लिया।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
