मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से विस्तृत संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने एक-एक कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के लिए भेज दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा और हर स्तर पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रदेश शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की जिम्मेदारी है।

इस जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला। कई लोगों ने मौके पर ही समाधान मिलने पर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply