पब्लिक फर्स्ट | जबलपुर |

21 जून को देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा।इस भव्य आयोजन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यक्रम की खास बात यह है कि लगभग 5 हजार नागरिक एक साथ योगाभ्यास करेंगे, जबकि 31 स्कूलों के 3400 से अधिक छात्र-छात्राएं सामूहिक योग कर स्वस्थ भारत का संदेश देंगे।यही नहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसी दिन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।समारोह में 141 मेधावी विद्यार्थियों को 240 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, जबकि 182 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिलेगी।यह दिन केवल योग का उत्सव नहीं, बल्कि शिक्षा, युवा शक्ति और भारत की सांस्कृतिक विरासत का भी गौरवशाली उत्सव बनने जा रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply