-जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

भोपाल, 04/08/2026। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह एवं मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। मंत्रीद्वय ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए तथा जिन मामलों का मौके पर निराकरण संभव था, उनका तत्काल समाधान कराया। जिन प्रकरणों में विस्तृत प्रक्रिया अपेक्षित है, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण के लिए भेजा गया।


मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह एवं मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से प्राप्त प्रत्येक जनसमस्या का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply

Secret Link