भोपाल। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू आज भोपाल पहुंचे। उनके भोपाल निवास आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री राममोहन नायडू का स्वागत करते हुए प्रदेश आगमन पर उनका अभिनंदन किया।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का यह भोपाल दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार और नई उड़ान सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
प्रदेश में नई हवाई सेवाओं के विस्तार से भोपाल समेत अन्य शहरों को देश के प्रमुख गंतव्यों से जोड़ने और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू की मुलाकात को मध्यप्रदेश में नागरिक विमानन और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
