नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी के संगठनात्मक विषयों और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। भेंट के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

श्री हेमंत खण्डेलवाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।

भाजपा संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ पार्टी की गतिविधियों को गति देने पर भी इस मुलाकात में जोर रहा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply