कानपुर। कानपुर के आरटीओ परिसर में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दलाली और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद अधिकारियों ने आरटीओ परिसर में छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई एसडीएम सदर अभिनव सिंह और एसओजी प्रभारी सुमित रामटेक के नेतृत्व में की गई। करीब 50 से 60 पुलिसकर्मियों की टीम ने आरटीओ परिसर को चारों तरफ से घेर लिया।
छापेमारी से पहले पूरे परिसर की निगरानी ड्रोन कैमरे के जरिए की गई। इसके बाद पुलिस ने आरटीओ के दोनों गेट बंद कर दिए और परिसर में लोगों की आवाजाही रोक दी।
अचानक हुई इस कार्रवाई से आरटीओ परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे परिसर में जांच-पड़ताल कर रही है।
प्रशासन की इस कार्रवाई को आरटीओ में कथित दलाली और भ्रष्टाचार की शिकायतों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। छापेमारी के दौरान क्या-क्या सामने आया और कितने लोगों पर कार्रवाई होती है, इसका विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
