हमीरपुर की सरीला तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस पर कुल 48 शिकायतें आईं, जिनके 5 दिन में समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
हमीरपुर जनपद की सरीला तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सरीला तहसील पहुंचे और फरियादियों की फरियाद सुनी। समाधान दिवस में कुल 48 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें राजस्व विभाग की 20, पुलिस विभाग की 12, विकास विभाग की 8 और अन्य विभागों की 8 शिकायतें शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को 5 दिनों के अंदर मौके पर जाकर निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और फरियादियों को जल्द न्याय का भरोसा दिलाया गया।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
