भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज निवास स्थित समत्व भवन में ओबीसी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों और समाज के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, समावेशी विकास और जनकल्याण के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों और विकास को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
