Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। उज्जैन । अमृत बैंडवाल । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में कोबरा सांपों के बच्चों के लगातार निकलने की घटनाओं ने पूरे परिसर में दहशत फैला दी है। कॉमर्स विभाग के वाग्देवी भवन में पिछले कुछ दिनों से रोजाना 3–4 कोबरा प्रजाति के सांपों के बच्चे निकल रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों, फैकल्टी और प्रशासनिक स्टाफ में भारी चिंता का माहौल है। कैसे शुरू हुआ संकट? विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले नाग-नागिन का जोड़ा इसी भवन के पास देखा गया था। आशंका है कि उसी जोड़े ने भवन के नीचे अंडे दिए होंगे। अब उन…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। लखनऊ। अभिषेक यादव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 51वें दौरे पर पहुंचेंगे, जहां लगभग 2200 करोड़ रुपए की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान पीएम मोदी ने किसानों को सबसे बड़ी आर्थिक सौगात देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे। विकास परियोजनाओं की झलक पीएम मोदी द्वारा जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, उनमें वाराणसी और आस-पास के क्षेत्रों के सड़क नेटवर्क, शहरी अवसंरचना, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पेयजल, संस्कृति और धरोहर संरक्षण से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। सड़क और कनेक्टिविटी परियोजनाएं…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उत्तर प्रदेश। राघवेंद्र त्रिपाठी। उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल (एसपी गोयल) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और लंबे समय से मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। यह नियुक्ति तब हुई जब मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया और उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया। इसके साथ ही एसपी गोयल को राज्य प्रशासन के शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाने वाले…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। वॉशिंगटन । इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तीखे और विवादित बयानों से अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत में हलचल मचा दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि 1 अगस्त 2025 से भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, ट्रंप ने भारत और रूस को ‘डेड इकॉनोमी’ (मृतप्राय अर्थव्यवस्था) करार दिया। उन्होंने कहा कि ये देश अपनी अर्थव्यवस्थाओं को ले डूब रहे हैं और उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं। कारण क्या है? ट्रंप ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ऊंची टैरिफ दरें लागू करने वाले…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। पन्ना । अनूप शुक्ल । मॉनसून की दस्तक के साथ ही मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की ज़मीन एक बार फिर बेशकीमती खजाने उगलने लगी है। जुलाई 2025 के महीने में हीरा कार्यालय पन्ना में कुल 14 हीरे जमा कराए गए, जिनका कुल वजन 34 कैरेट 41 सेंट है। इन हीरों में सबसे बड़ा हीरा 11.95 कैरेट का है, जिसकी कीमत 40 से 50 लाख रुपए तक आंकी जा रही है। वहीं, सबसे छोटा हीरा 37 सेंट का है। इन हीरों को स्थानीय खनिकों द्वारा पन्ना की पारंपरिक खदानों से निकाला गया है। हीरा विशेषज्ञ अनुपम सिंह के अनुसार,…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । पुनीत पटेल। भोपाल और इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और सख्त कदम उठाया गया है। 1 अगस्त 2025 से नया नियम लागू कर दिया गया है, जिसके तहत बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल या सीएनजी नहीं मिलेगा। यही नहीं, सरकारी कार्यालयों में भी हेलमेट न पहनने वालों की एंट्री बंद कर दी गई है। भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल पंप कर्मी और सरकारी कार्यालयों के सुरक्षाकर्मी बिना हेलमेट आने वालों को सेवा या…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। निवाड़ी। देवेश गुप्ता। निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत ढिमरपुरा में पंचायत भवन की पुताई के नाम पर सामने आया 1.62 लाख रुपए का कथित भ्रष्टाचार अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विवादित बिल को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बिल में खर्च तो लाखों का, दीवारें जस की तस वायरल बिल के मुताबिक, पंचायत भवन की पुताई और डिस्टेंपर के लिए कुल ₹1,62,000 का खर्च दर्शाया गया है। बिल में 80 बोरी पुताई सामग्री का उल्लेख किया गया है, जो भवन की वास्तविक स्थिति के हिसाब से…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। शाजापुर। संदीप शर्मा। शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया जनपद की ग्राम पंचायत रसूलपुर के अंतर्गत आने वाला बगोदा गांव आज भी मूलभूत सुविधा – पक्की सड़क – से वंचित है। 800 से अधिक आबादी वाला यह गांव, आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन बुनियादी विकास से कोसों दूर है। बरसात में दलदल, खटिया पर मरीज गांववासियों के अनुसार, बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। कच्चे रास्ते कीचड़ और दलदल में बदल जाते हैं। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को स्कूल, अस्पताल या बाजार ले जाना किसी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल ।ब्यूरो । HIGHLIGHT 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित और अन्य 5 आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को ठोस सबूतों से सिद्ध करने में विफल रहा। 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में एक मस्जिद के पास हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए थे। यह मामला वर्षों तक देश की राजनीति और न्याय व्यवस्था के केंद्र में बना रहा। अदालत ने…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । पुनीत पटेल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया, जब जबलपुर उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन से संबंधित ध्यानाकर्षण प्रस्ताव संस्कृत भाषा में ही प्रस्तुत किया। यह मध्यप्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहला मौका था, जब कोई विधायक देवभाषा संस्कृत में इतना महत्वपूर्ण विषय सदन में लेकर आया। इस विशेष अवसर पर प्रतिक्रिया देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने भी संस्कृत भाषा में उत्तर दिया और सरकार द्वारा किए जा रहे संस्कृत संवर्धन प्रयासों की जानकारी दी। विधायक…

Read More