Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । पुनीत पटेल । HIGHLIGHT उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को हुई बादल फटने की भयावह घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस त्रासदी पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। डॉ. यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और प्रदेश की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । माया प्रजापति । मुख्य बिंदु: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव का पर्व बताया। विधानसभा स्थित निज कक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि देशभक्ति और बलिदान की स्मृति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में समारोह गरिमामय, उत्साहपूर्ण और जनसहभागिता से भरपूर हों। उनका जनता के नाम संदेश इस बार प्रदेश के सभी जिलों में लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद जिलास्तरीय कार्यक्रमों में जिले के प्रमुख विकास कार्यों,…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। लखनऊ। अभिषेक यादव। उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में एक बड़ा बदलाव आया है। निदेशक विशाल सिंह की दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने विभाग को एक आधुनिक, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की ओर अग्रसर किया है। विभाग ने अब एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से सरकारी विज्ञापनों का वितरण और उनके भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। यह कदम राज्य में योगी सरकार की ‘करप्शन पर जीरो टॉलरेंस’ की नीति को और मजबूत करता है। पारदर्शिता का नया अध्याय: विज्ञापन और भुगतान अब सब कुछ ऑनलाइन अब तक, सरकारी विज्ञापनों को…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । रायसेन । संजीव ठाकुर । जिले में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है, पर ज़मीनी स्तर पर बदलाव का असर अभी तक दिखाई नहीं दे रहा। हाल ही में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने औबेदुल्लागंज के आजीविका भवन में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर पात्र हितग्राही को योजना का लाभ समय पर और सरल प्रक्रिया से मिलना चाहिए। हालांकि, स्थानीय जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि केवल बैठकों में समीक्षा और निर्देशों से कोई ठोस…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) । ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सोमवार देर रात तांगलिंग नाले में बादल फटने से भीषण बाढ़ आ गई, जिससे इलाके में भारी तबाही मची है। बाढ़ के कारण कई अस्थायी लकड़ी के पुल बह गए हैं और किन्नर कैलाश यात्रा को भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि करीब 450 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है। राहत कार्य में सेना, ITBP और स्थानीय पुलिस बल पूरी तरह जुटे हुए हैं। हालांकि अब तक किसी जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । नेमावर/ देवास । अनिल उपाध्याय। HIGHLIGHT : देवास जिले के नेमावर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने इस रैकेट के तीन पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह की दो महिला सदस्य – जिनमें मुख्य ‘लुटेरी दुल्हन’ भी शामिल है – अब भी फरार हैं। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब शादी के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। एक पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। देवास। अनिल उपाध्याय । सतवास पुलिस और जिला साइबर सेल देवास ने एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खुद को CBI अधिकारी बताकर लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर लाखों की ठगी कर रहा था। इस गिरोह ने सतवास निवासी प्रमोद गौर से ₹20.81 लाख की ठगी की थी। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशन और एडिशनल एसपी सौम्या जैन के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गाजियाबाद, इंदौर और नीमच से 2100 किलोमीटर की यात्रा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । उज्जैन । अमृत बैंडवाल। श्रावण माह की भगवान श्री महाकालेश्वर की अंतिम सवारी के दौरान उज्जैन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं की जेब काटने, चेन और मोबाइल चुराने जैसी घटनाओं में लिप्त थे। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी भीड़ में घुल-मिलकर वारदात को अंजाम देते थे और चुपचाप निकल जाते थे। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर साइबर और क्राइम ब्रांच की टीम ने सादी वर्दी में मौजूद रहकर इन पर नजर रखी और एक-एक कर दबोच लिया। पुलिस…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उज्जैन । अमृत बैंडवाल। उज्जैन पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 5 किलो 185 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग ₹50,000 आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलनाथ रोड स्थित कमेड़ पुलिया के पास से रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने तस्करी से जुड़े अन्य साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार महिला पर पहले…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। विदिशा। अविनाश । विदिशा में छात्र भर्ती प्रक्रिया की अनियमितताओं और देरी के खिलाफ सैकड़ों छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में ठहराव और बेरोजगारी से परेशान होकर आज सड़कों पर उतरे और दो घंटे से अधिक समय तक धरने पर बैठे। हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए छात्रों की भीड़ धीरे-धीरे एक आंदोलन में बदल गई। छात्रों ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि वर्षों की तैयारी के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। छात्रों की मांग थी कि भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर…

Read More