पब्लिक फर्स्ट। उज्जैन । अमृत बैंडवाल।

उज्जैन पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 5 किलो 185 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग ₹50,000 आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलनाथ रोड स्थित कमेड़ पुलिया के पास से रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने तस्करी से जुड़े अन्य साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार महिला पर पहले भी इंदौर में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उज्जैन पुलिस का यह अभियान ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक 75 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई जारी रखते हुए 3 दोषियों को बाहर की जेलों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि 170 तस्करों पर जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की गई, जिनमें से 60 पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

publicfistnews.com

Share.

Comments are closed.