Author: Public First News

हमीरपुर जनपद के थाना सुमेरपुर क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग हिंदू लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मोहम्मद अफान ने कथित रूप से नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया था। वीडियो के सामने आने के बाद कस्बे में…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जनवरी यानी आज प्रदेश की लाड़ली बहनों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त का अंतरण शुक्रवार को किया जाएगा। इस मौके पर राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन नर्मदापुरम जिले के माखन नगर, माखन नगर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस सम्मेलन के दौरान प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। यह योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम…

Read More

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर राज्य के विकास और कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराते हुए राज्य के विकास लक्ष्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री को बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से सुरक्षा और विकास के कार्यक्रमों को लागू करते हुए ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ का लक्ष्य समय से पूर्व पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इसके…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने आध्यात्मिक नगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में सहभागिता की। मंगलवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त में आयोजित इस दिव्य आरती के दौरान गौतम गंभीर पूरी तरह भक्तिभाव में लीन नजर आए। गंभीर अपने सहायक शीतांशु कोटमराजू के साथ तड़के मंदिर परिसर पहुँचे। उन्होंने नंदी हॉल में विधिवत रूप से बैठकर लगभग दो घंटे तक पूजा-अर्चना की और भगवान शिव की आराधना में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया, जो मंदिर…

Read More

हाल ही में ईरान में जारी अस्थिरता के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। खबरों के अनुसार, इमरान रज़ा अंसारी ने कहा है कि “ईरान में छात्र सुरक्षित हैं और जिन छात्रों को देश छोड़ना है, उनके लिए मार्ग उपलब्ध है।” हालांकि इस बयान का आधिकारिक स्रोत से सीधा उद्धरण उपलब्ध नहीं है, लेकिन विभिन्न छात्र संगठनों और अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भारतीय छात्रों की स्थिति फिलहाल सुरक्षित है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि इच्छुक छात्र व नागरिक वाणिज्यिक उड़ानों या अन्य उपलब्ध साधनों से ईरान छोड़ सकते…

Read More

पैंनासिया हॉस्पिटल, दुर्गाकुंड, वाराणसी के निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में जलालपुर-चुनार क्षेत्र में एक व्यापक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 300 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क दवा, ब्लड टेस्ट और प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान की गई। शिविर में विशेष रूप से दांत और आंखों की जांच पर जोर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी सुविधाओं का अभाव होने के कारण स्थानीय लोगों ने इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें अपने गांव में ही उचित उपचार प्राप्त करने का…

Read More

उज्जैन जिले के मक्सी रोड स्थित नवजीवन दवाखाना में मरीज की मौत के मामले में उच्च न्यायालय के सख्त निर्देश के बाद प्रशासन ने इसे सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अशोक कुमार पटेल ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए दवाखाने को तत्काल प्रभाव से बंद करने का नोटिस जारी किया है। यह मामला गणेशपुरा मक्सी रोड स्थित हरदेनिया कॉम्प्लेक्स में संचालित नवजीवन दवाखाना का है। क्लिनिक के संचालक डॉ. रंजन त्रिवेदी और डॉक्टर डॉ. राहुल त्रिवेदी पर मरीज सागर गुप्ता के इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप…

Read More

टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में पंचायत सचिव पर हुए एक सनसनीखेज और बर्बर हमले से इलाके में हड़कंप मच गया है। पंचायत सचिव जयराम सेन पर चार अज्ञात आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पंचायत सचिव के दोनों हाथ और दोनों पैर टूट गए हैं, साथ ही उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें भी आई हैं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव जयराम सेन बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले…

Read More

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर कस्बे में शनिवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक मुस्लिम युवक का एक हिंदू युवती के साथ कथित आपत्तिजनक अवस्था में बना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद पीड़ित युवती के परिजनों और विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों का आरोप है कि संबंधित युवक पिछले कई दिनों से उसी वीडियो के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था और उस पर दबाव बना रहा था, लेकिन जब युवती ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया…

Read More

LG 5वीं महिला आइस हॉकी टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल आज बेमाथांग आइस हॉकी रिंक, कारगिल में बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ खेला गया। फाइनल मुकाबले में ITBP महिला आइस हॉकी टीम और लद्दाख महिला आइस हॉकी फेडरेशन के बीच कड़ा संघर्ष देखा गया, जिसने खेल प्रेमियों और समर्थकों की बड़ी भीड़ को रोमांचित कर दिया। मैच में अपनी उत्कृष्ट खेलकौशल, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए, ITBP महिला टीम विजयी रही और लद्दाख महिला आइस हॉकी फेडरेशन को 7-2 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। मैच रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने…

Read More