Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। शाजापुर। संदीप शर्मा। शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया जनपद की ग्राम पंचायत रसूलपुर के अंतर्गत आने वाला बगोदा गांव आज भी मूलभूत सुविधा – पक्की सड़क – से वंचित है। 800 से अधिक आबादी वाला यह गांव, आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन बुनियादी विकास से कोसों दूर है। बरसात में दलदल, खटिया पर मरीज गांववासियों के अनुसार, बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। कच्चे रास्ते कीचड़ और दलदल में बदल जाते हैं। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को स्कूल, अस्पताल या बाजार ले जाना किसी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल ।ब्यूरो । HIGHLIGHT 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित और अन्य 5 आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को ठोस सबूतों से सिद्ध करने में विफल रहा। 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में एक मस्जिद के पास हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए थे। यह मामला वर्षों तक देश की राजनीति और न्याय व्यवस्था के केंद्र में बना रहा। अदालत ने…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । पुनीत पटेल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया, जब जबलपुर उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन से संबंधित ध्यानाकर्षण प्रस्ताव संस्कृत भाषा में ही प्रस्तुत किया। यह मध्यप्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहला मौका था, जब कोई विधायक देवभाषा संस्कृत में इतना महत्वपूर्ण विषय सदन में लेकर आया। इस विशेष अवसर पर प्रतिक्रिया देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने भी संस्कृत भाषा में उत्तर दिया और सरकार द्वारा किए जा रहे संस्कृत संवर्धन प्रयासों की जानकारी दी। विधायक…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उत्तर प्रदेश। राघवेंद्र त्रिपाठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो–2025 का भव्य शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेशभर से आए हज़ारों युवा उद्यमियों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और निवेशकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “सीएम युवा योजना” प्रदेश के युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बना रही है। उन्होंने कहा, “यह योजना आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में उत्तर प्रदेश की निर्णायक पहल है।” घोषणाएं 68,000+ युवाओं को ₹2,751 करोड़ का बिना ब्याज, बिना गारंटी ऋण मुख्यमंत्री ने जानकारी दी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । माया प्रजापति । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नई दिल्ली में आयोजित BSL Global Outreach Summit 2025 में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह दो दिवसीय वैश्विक टेक्सटाइल एवं अपैरल समिट देश-विदेश के उद्योग जगत को एक मंच पर ला रहा है। मुख्यमंत्री इस समिट में मध्यप्रदेश पवेलियन का अवलोकन करेंगे, जहाँ राज्य की औद्योगिक क्षमता, स्थानीय उत्पाद और निवेश संभावनाएं प्रदर्शित की जा रही हैं। ‘मेड इन एमपी’ को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने की दिशा में यह एक अहम कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, वॉलमार्ट, एच एंड एम, ब्लैकबेरी, वाइल्डक्राफ्ट जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । पुनीत पटेल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनकी आवासीय स्थल पर सौजन्य भेंट की, जिसमें दोनों नेताओं ने शिक्षा क्षेत्र एवं संबंधित समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस मुलाकात में दोनों ने आपसी सौहार्द, सौजन्यता और शिक्षा क्षेत्र की नीतियों पर विचार विमर्श किया, विशेष रूप से नए शिक्षा नीति, संसाधन एवं एमपी के शिक्षा क्षेत्र के विकास जैसे विषयों पर ध्यान दिया गया। इस भेंट से संकेत मिलता है कि मध्य प्रदेश की शिक्षा प्राथमिकताओं को केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग के सहयोग से आगे…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । पुनीत पटेल । मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय स्थित स्टेट कमांड सेंटर से प्रदेश स्तर पर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बचाव और राहत कार्यों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलों को हर संभव मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को त्वरित राहत देना सरकार…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। अनंतनाग। जावेद गुल्ल। दक्षिण कश्मीर के खापटनार क्षेत्र में भारतीय सेना की 3 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने एक विशाल चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया। इस आयोजन में सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। आमजन के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सेवा इस शिविर में सेना के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का वितरण और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया। यह सेवा स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी रही, जिनके पास चिकित्सा संसाधनों की सीमित पहुंच है। पशुओं के लिए विशेष देखभाल सिर्फ इंसानों के…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। पुंछ, जम्मू-कश्मीर। ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास मंगलवार देर रात सेना और पुलिस के संयुक्त गश्ती दल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। देगवार सेक्टर के मालदीवलन इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ के तहत सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। तीन हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद सेना के अनुसार, मारे गए आतंकियों के पास से तीन अत्याधुनिक हथियार, भारी मात्रा में गोला-बारूद और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आतंकी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। श्योपुर, गुना। डेस्क। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बड़ौदा स्थित सरकारी अस्पताल में मंगलवार को दो से तीन फीट तक पानी भर गया। अस्पताल के वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और कॉरिडोर तक जलमग्न हो गए, जिससे मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने जलभराव में फंसे 10 से 12 मरीजों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पानी के बीच भी डॉक्टर और नर्सें इलाज करते रहे, जिससे…

Read More