Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। विदिशा। अविनाश । विदिशा जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियाँ उफान पर हैं और कई जगहों पर पुल-पुलियाएं जलमग्न हो चुकी हैं। ऐसी ही एक गंभीर स्थिति मनोरा पुलिया पर सामने आई, जहां एक गर्भवती महिला फंस गई और उसकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही ग्यारसपुर पुलिस थाना और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए, जान जोखिम में डालते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने स्ट्रेचर की सहायता से महिला को उफनती पुलिया पार करवाया और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया,…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। बड़नगर। विजय नीमा। इंगोरिया थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 फीट विद्युत केबल, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और अन्य सामान समेत ₹82,000 का माल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एएसपी मयूर खंडेलवाल और एसडीओपी एम.एस. परमार के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बलेड़ी से संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने 17 जुलाई को इंगोरिया निवासी गजेन्द्र सिंह के ढाबे से…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। बड़नगर। विजय नीमा। बड़नगर के रेस्ट हाउस में हुई मारपीट की घटना को विभाग ने गंभीरता से लिया है। जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी में सहायक ग्रेड 3 बाबू अतहर खान के साथ पदस्थ चौकीदार रमेश मालवीय ने विवाद के दौरान मारपीट की। इस घटना के बाद एसडीओ साक्षी तंतवाय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी चौकीदार को रेस्ट हाउस से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया है। घटना के समय एसडीओ ट्रेनिंग पर थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें सूचना मिली, उन्होंने स्थिति की जानकारी ली और कहा कि बाबू अतहर खान को गंभीर चोटें आई हैं। विभाग द्वारा पीड़ित…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। शाजापुर । संदीप शर्मा । शाजापुर जिले की पनवाड़ी ग्राम पंचायत में स्थित पीएम श्री हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। शासन की ओर से विद्यार्थियों को निशुल्क सायकल वितरित की गई, जिससे अब उनके लिए विद्यालय आना-जाना आसान हो जाएगा। विद्यालय में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। छात्रों ने बताया कि पहले स्कूल आने में काफी समय और मेहनत लगती थी, लेकिन अब सायकल मिलने से उनका सफर आसान और तेज़ हो गया है। इससे उन्हें पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। पवई/पन्ना। रोहिणी प्रसाद उपाध्याय। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे राष्ट्रीय अभियान ‘वृक्ष मां के नाम’ के अंतर्गत पवई वन मंडल द्वारा आज एक प्रेरणादायक पहल की गई। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम श्री विद्यासागर गौ सेवा एवं संवर्धन समिति, गौ सदन परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें आधा सैकड़ा वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर माननीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश, पवई की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन दक्षिण पन्ना वनमंडल अधिकारी अनुपम शर्मा के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पवई नितेश पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी नितेश…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उज्जैन। अमृत बैंडवाल । नागदा के चौधरी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में मंगलवार को एक युवक की जान डॉक्टर की तत्परता और मेडिकल टीम की सतर्कता के कारण बच गई। यह पूरा मामला अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। युवक को अस्पताल में आया हार्ट अटैक 30 वर्षीय सन्नी गेहलोत, निवासी ग्राम रुपेटा, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल में सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वह कुर्सी से गिर पड़े। तत्काल मौजूद डॉ. सुनील…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। अमूर क्षेत्र, रूस। ब्यूरो। रूस के अमूर क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां Angara Airlines का एक AN-24 यात्री विमान, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे, उड़ान के दौरान लापता हो गया है। यह विमान इरकुत्स्क से याकूत्स्क जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया। अंतिम लोकेशन और खोज अभियान विमान की आखिरी लोकेशन चीन सीमा के निकट मिली है, जो इसके लैंडिंग पॉइंट से कुछ किलोमीटर दूर है। जैसे ही संपर्क टूटा, रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने तत्काल खोज और बचाव…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । भोपाल । मुकेश रावत । HIGHLIGHT FIRST : CM मोहन यादव करेंगे “विजन-2047” का विमोचन मप्र वन विकास निगम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती समारोह एवं राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा — “विजन डॉक्यूमेंट–2047” का विमोचन और विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन, जिसमें निगम के भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही, निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान भी समारोह का हिस्सा होगा। कार्यक्रम में वन एवं…

Read More

शाजापुर और मध्यप्रदेश के कई जिलों में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। 23 जुलाई को लगातार बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन अब तेज़ बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। मंगलवार देर रात से शुरू हुई यह बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग ने 15–20 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जबकि कुछ जिलों में अगले दो दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी कर दिया गया है। मुख्य तथ्य (Key Points): प्रदेश में सक्रिय मानसून ट्रफ और दो चक्रवातीय सिस्टम मिलकर वर्षा की तीव्रता…

Read More

HIGHLIGHT FIRST मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में इस बार नया फोकस सामने आया है — किसानों और निजी क्षेत्रों को जोड़कर पौधारोपण को हरियाली और आमदनी का द्विस्तरीय मॉडल बनाना। मुख्यमंत्री ने अभियान की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे पौधे लगाए जाएं जो कम लागत में ज्यादा लाभकारी हों, विशेषकर किसानों के लिए। मुख्य बिंदु 1. किसान और निजी क्षेत्र की भागीदारी• सरकार ने निजी कंपनियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यक्तिगत कृषकों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।• यह अभियान हरित मध्यप्रदेश…

Read More