Author: Public First News

उज्जैन। सावन माह की शुरुआत के साथ ही धर्मनगरी उज्जैन भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग गई। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में जल अर्पित करने के लिए सैकड़ों कावड़ यात्री शहर पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं कंधे पर कावड़ रखकर कावड़ यात्रा में शामिल हुए और जय शिव शंकर के जयकारों के बीच पैदल चले। आम श्रद्धालु की तरह निभाई आस्था मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिप्रा नदी के त्रिवेणी शनि मंदिर क्षेत्र से कावड़ यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा में वे आम श्रद्धालुओं के साथ कंधे पर कावड़ रखकर शामिल हुए और ‘बोल बम’…

Read More

भोपाल। चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की टिप्पणी पर मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि “चुनाव आयोग और उसकी प्रक्रिया पर सवाल कांग्रेस तभी उठाती है जब उसे हार सामने दिखती है।” चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की मानसिकता – सारंग मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा,”चुनाव आयोग एक निष्पक्ष और संवैधानिक संस्था है, जिसने हमेशा देश में निष्पक्ष चुनाव कराए हैं। लेकिन कांग्रेस हर संस्था पर सवाल उठाकर दबाव की राजनीति करती है। यह उनकी हार स्वीकार…

Read More

“ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव”भारत की संस्कृति में सावन का महीना विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यह महीना वर्षा ऋतु में आता है और प्रकृति हरियाली से भर जाती है। सावन का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है, जिसे “सावन सोमवार” कहा जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करते हैं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हैं।मान्यता है कि सावन के सोमवार पर व्रत और पूजा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करते हैं। विशेषकर कन्याएँ इस दिन व्रत रखती…

Read More

गुरुवार को गुरुग्राम के सेक्टर-57 से आई एक सनसनीखेज खबर में स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये हत्या उनके ही पिता दीपक यादव ने की है। राधिका की उम्र मात्र 25 वर्ष थी और उन्होंने स्टेट व इंटरनेशनल लेवल पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। उनकी इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) युगल रैंकिंग 113 थी। घटना के वक्त घर में थे परिवार के सभी सदस्य घटना गुरुग्राम स्थित घर की है, जहां पर राधिका,…

Read More

गोरखपुर। सावन मास के पहले दिन की शुभ बेला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में विधिपूर्वक रुद्राभिषेक और हवन कर देवाधिदेव महादेव का पूजन किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों से वातावरण शिवमय हो गया। जल, दूध और ऋतुफल के रस से हुआ रुद्राभिषेक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प और विविध पूजन सामग्री अर्पित की। इसके उपरांत जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया गया। गोरखनाथ मंदिर के आचार्यगण और पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार रात अचानक न्यू मार्केट में पहुंचकर आम जनता से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। उन्होंने सादगी से ठेले वालों से बातचीत की और फल खरीदे, साथ ही भुगतान डिजिटल माध्यम से किया। मुख्यमंत्री को देखकर जताई खुशी सीएम डॉ. यादव को न्यू मार्केट में देखकर लोग चौंक गए। मुख्यमंत्री को इस तरह आम जनता के बीच देख, लोगों ने उनकी सादगी की सराहना की। यह दृश्य सभी के लिए असामान्य था, क्योंकि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उनके मुख्यमंत्री इतने सहजता से बाजार में घूम रहे हैं। सीएम…

Read More

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को दी सर्वोच्च प्राथमिकता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश जारी किए हैं। उनका कहना है कि समय पर नियुक्तियों से विभागों का कार्य कुशलता से चलता है और जनता को बेहतर सेवाएं प्राप्त होती हैं। गुरुवार को समत्व भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से भर्तियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और इस प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। विभागीय कार्यों में तेजी के लिए आवश्यक कदम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि…

Read More

उत्तर प्रदेश। हमीरपुर जिले के कुख्यात NH-34, जिसे लोग ‘खूनी हाइवे’ के नाम से जानते हैं, ने एक बार फिर जान ले ली। इस बार मौत की शिकार बना एक 18 वर्षीय युवक अजीम, जो चाउमीन की छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का गुज़ारा कर रहा था। तेज़ रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने मचाया कहर घटना के वक्त अजीम अपने ठेले पर चाट-चाउमीन बेच रहा था। पास ही एक ई-रिक्शा खड़ा था जिसमें करीब छह लोग सवार थे और बाइक सवार भी इधर-उधर जा रहे…

Read More

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ गुरुवार को बांग्लादेश इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्रिब्यूनल (ITC) ने मानवता के खिलाफ अपराध और हत्या के गंभीर आरोप तय किए। उन पर आरोप है कि उनके आदेश पर जुलाई 2024 में ढाका में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों को क्रूरता से कुचला गया, जिसमें लगभग 1,400 छात्र मारे गए। इस मामले में पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व IGP चौधरी अब्दुल्लाह अल मामून को भी सह-आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मामून ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और सरकारी गवाह बनने के लिए याचिका दायर की है। वह फिलहाल…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 29 सेलेब्रिटीज के खिलाफ जांच शुरू की है। इन पर आरोप है कि इन्होंने इस ऐप का प्रचार किया या फिर इसके ज़रिए वित्तीय लेनदेन में शामिल रहे। जांच के घेरे में ये बड़े नाम जिन प्रमुख हस्तियों को जांच में शामिल किया गया है, उनमें साउथ और हिंदी सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां हैं:• विजय देवरकोंडा• राणा दग्गुबाती• मंचू लक्ष्मी• प्रकाश राज• निधि अग्रवाल• अनन्या नगल्ला• श्रीमुखी FIR के आधार पर हुई कार्रवाई यह कार्रवाई हैदराबाद साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार…

Read More