Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। उधमपुर । जहांगीर मालिक । डोडा-उधमपुर सीमा पर स्थित डुडू-बसंतगढ़ इलाके में शुक्रवार देर रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था, इलाज के दौरान उसकी शहादत हो गई। उधमपुर मुठभेड़ किश्तवाड़ मुठभेड़ अन्य प्रमुख अपडेट्स इन मुठभेड़ों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल। पुनीत पटेल। रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां 400 एकड़ भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की घोषणा की है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ₹162 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 15,000 किलोग्राम प्रतिदिन क्षमता वाला कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट भी शामिल है, जो स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास की दिशा में अहम कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि: इस घोषणा से न केवल रीवा बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के आर्थिक…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल। पुनीत पटेल। मध्य प्रदेश में आयोजित वन विभाग की हालिया समीक्षा बैठक में पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक स्थलों के संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुई इस बैठक में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए— बैठक में निर्णय लिया गया कि इस प्रक्रिया की शुरुआत नर्मदा और तवा नदियों से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा करना और धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने इस दिशा में तेज़ और ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। यह स्पष्ट…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। निवाड़ी। देवेश गुप्ता। निवाड़ी जिले के सकेरा भड़ारन गांव निवासी विजय सिंह राजपूत, जो स्थानीय शराब दुकान में मुनीम का काम करते हैं, पर 18 अगस्त 2025 को बड़ा हमला हुआ। जानकारी के अनुसार, विजय सिंह मनेथा नाका स्थित शराब की दुकान से 3 लाख 15 हजार रुपये कैश लेकर पृथ्वीपुर बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान विरौरा पहाड़ के पास आरोपी हुकुम सिंह राजपूत और उसके तीन साथियों ने उन्हें रोककर हमला किया और कैश लूट लिया। हमले में हुकुम सिंह ने विजय सिंह पर तीन गोलियां दागीं, जिनमें से एक गोली उनके पैर…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उज्जैन। अमृत बैंडवाल। उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र में ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। महाकाल के पास स्थित महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगों ने 6 से 7 पर्यटकों से करीब 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। प्रबंधक सतीश पाठक ने महाकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में सामने आया कि पिछले एक माह में कई पर्यटकों से ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैसे लिए गए, लेकिन जब वे होटल पहुंचे तो उनके नाम से कोई कमरा बुक ही नहीं था। कैसे होती थी ठगी? पुलिस जांच…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । नई दिल्ली । ब्यूरो रिपोर्ट । दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर कब्जा किया है। कांग्रेस समर्थित NSUI को केवल उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली। मुख्य विजेता और पद अध्यक्ष: आर्यन मान (ABVP) — 24,476 वोट(NSUI प्रत्याशी जोसलिन चौधरी को 13,662 वोटों से हराया) उपाध्यक्ष: राहुल झांसला (NSUI) — 29,339 वोट(ABVP के गोविंद तंवर को 8,792 वोटों से हराया) सचिव: कुणाल चौधरी (ABVP) — 23,779 वोट(NSUI प्रत्याशी कबीर को पराजित किया)…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उज्जैन। अमृत बैंडवाल। उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर 16 सितंबर 2025 को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। नीमच निवासी यूनिक जैन और उनके पिता ज्ञानचंद जैन अपने ही परिवार के दिवंगत सदस्य लालचंद जैन (जिनका निधन 15 सितंबर 2024 को हो चुका था) के नाम से लकड़ी-कंडे की नई रसीद कटवाने पहुँचे, जबकि उनके पास शव मौजूद नहीं था। श्मशान घाट के कर्मचारी तरुण खत्री को यह बात संदिग्ध लगी। उन्होंने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और पिता-पुत्र को थाने ले जाकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि परिवार…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल। ब्यूरो। मुरैना जिले के सबलगढ़ एसडीएम अरविंद माहौर को गंभीर शिकायतों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिकायतों में आरोप लगाया गया कि एसडीएम ने एक महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मानसिक रूप से परेशान किया। इसके साथ ही, उन्होंने नियमों के विपरीत पटवारियों के तबादले भी किए। आरोप है कि स्थानांतरण आदेश मिलने के बावजूद उन्होंने स्वेच्छा से छह पटवारियों के ट्रांसफर कर दिए, जो नियमों के खिलाफ था। मुरैना कलेक्टर ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर चंबल को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। लखनऊ। अभिषेक यादव। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में कानून-व्यवस्था और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी जिलों के डीएम, पुलिस कप्तान, पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगे और जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देंगे। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उज्जैन। अमृत बैंडवाल। उज्जैन में शुक्रवार को टावर चौक पर पुलिस प्रशासन द्वारा दंगा नियंत्रण की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस ड्रिल में पुलिसकर्मी और दंगाई बने पुलिसकर्मी आमने-सामने दिखे। लाठीचार्ज, पथराव और गोलीबारी की नकल कर आपातकालीन हालात में पुलिस की तैयारी का अभ्यास किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य के घायल होने की सूचना मिली, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह मॉक ड्रिल का हिस्सा था और वास्तविक कार्रवाई नहीं थी। मौके पर सीएसपी दीपिका शिंदे, एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर और कई थाना प्रभारी…

Read More