Author: Public First News

पाकिस्तान के एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने पिछले साल मई में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों से संबंधित 12 मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को जमानत दे दी. यह फैसला तब आया है, जब पाकिस्तान चुनाव नतीजों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. हालांकि, नवाज शरीफ की पीएमएल-एन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार, 15 सीटों पर अब भी नीतजे घोषित नहीं हो सके हैं. बता दें कि पाकिस्तान में 265 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुए…

Read More

उत्तर प्रदेश के हरदोई में श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर खाई में गिर गया. इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये हादसा गौवंश को बचाने के चलते हुआ. सभी श्रद्दालु नैमिषारण्य से दर्शन कर लौट रहे थे. तभी बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर रोड पर शुक्लापुर के पास ये भीषण सड़क हादसा हुआ है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Hardoi #HardoiAccident #UP #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

Read More

फिनटेक कंपनी पेटीएम ने बैंकिंग यूनिट पर छाए संकट के बीच अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रिब्रांडिंग की है. इस रिब्रांडिंग के बाद पेटीएम ई-कॉमर्स को पाई प्लेटफॉर्म्स (Pai Platforms) नाम दिया गया है. पेटीएम ई-कॉमर्स को अब इसी नाम व पहचान से जाना जाएगा.

Read More

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत हासिल करेगी. मंगलवार को होने वाले इस फ्लोर टेस्ट से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं. बीजेपी ने अपने विधायकों को दो दिन के लिए बोधगया बुलाया है. प्रशिक्षण शिविर के बहाने बीजेपी 11 फरवरी तक अपने विधायकों को बोधगया में रखेगी.

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है. समीर वानखेड़े के खिलाफ ‘प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए एक्ट) के तहत केस दर्ज किया गया है. ईडी ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद कुछ लोगों को समन भी किया है, जिनसे जांच एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करने वाली है.

Read More

अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारतीयों के अलावा विदेशी राम भक्तों का तांता भी भगवान राम के दर्शन के लिए लगा हुआ है. अब श्रीलंका के सांसद नमल राजपक्षे ने भी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन किए हैं. उन्होंने इस पर खुशी जतायी है और भारत के साथ श्रीलंका के प्रगाढ़ होते रिश्तों की भी बात की है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय लोग श्रीलंका में आते जाते हैं और रहते हैं. NarendraModi #Ayodhya #shrilanka #NamalRajapaksa #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

Read More

भोपाल में आज यानी 10 फरवरी को 40 से ज्यादा इलाकों में 3 से 7 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। इसके चलते कई काम प्रवाभित होंगे। बिजली विभाग ने राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। आपको बता दें, कि मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कंपनी अयोध्या नगर, छोला, शिवनगर, पटेल नगर, भूमिका परिसर, गौतम नगर, शबरी नगर जैसे बड़े रहवासी इलाकों में आज बिजली की सप्लाई नहीं करेगी। तो वहीं केरवा फिल्टर प्लांट में बिजली सप्लाई बंद होने से कोलार रोड इलाके की कई कॉलोनियों में पानी सप्लाई नहीं होगा। यहां बीते…

Read More

17वीं लोकसभा की आज यानी शनिवार (10 फरवरी) की कार्यवाही काफी खास होगी. यह इस लोकसभा की आखिरी बैठक होगी और इस सत्र का समापन ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण और 22 जनवरी को अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा के साथ खत्म होगा. राज्यसभा में भी इसी पर चर्चा होगी. #RajyaSabha#RamMandir#17thLokSabha#NarendraModi#news#hindi#hindinews#latestnews#latestupdates#india

Read More

पश्चिम बंगाल की जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने का मामला तूल पकड़ लिया है. राज्य के विभिन्न जेलों में 196 बच्चे रह रहे हैं. यह रिपोर्ट सामने आने के बाद उच्चतम न्यायालय ने वरिष्ठ वकील गौरव अग्रवाल से इस मुद्दे को देखने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. CalcuttaHighCourt #WestBengal #SupremeCourt #MamataBanerjee #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

Read More

मोदी सरकार ने भारत रत्न देने के लिए शुक्रवार को तीन नामों की घोषणा की, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, पीवी. नरसिम्हा राव के अलावा डॉ. स्वामी नाथन शामिल हैं. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी. टिकैत ने कहा हम भारत सरकार का तहेदिल से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं और डबल शुक्रिया भी अदा कर देंगे. BharatRatna #RakeshTikait #UP #chodharicharansingh #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

Read More