
उत्तर प्रदेश के हरदोई में श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर खाई में गिर गया. इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये हादसा गौवंश को बचाने के चलते हुआ. सभी श्रद्दालु नैमिषारण्य से दर्शन कर लौट रहे थे. तभी बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर रोड पर शुक्लापुर के पास ये भीषण सड़क हादसा हुआ है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.








