Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। मुरैना | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन में शनिवार को मध्य भारत प्रांत का निर्वाचन कराया गया, जिसमें अशोक पांडेय को दूसरी बार प्रांत संघचालक चुना गया। चुनाव में प्रांत सह संघचालक के रूप में डॉ. राजेश सेठी भोपाल की घोषणा की गई। पूर्व में प्रांत सह- कार्यवाह हेमंत सेठिया राजगढ़ अब प्रांत कार्यवाह नियुक्त हुए हैं। प्रांत सह कार्यवाह के रूप में संतोष मीणा भोपाल की घोषणा हुई। पूर्व प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर की घोषणा क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में की गई। कार्यकर्ता सम्मेलन में 9 फरवरी की शाम 8 विभागों के निर्वाचन…

Read More

HIGHLIGHTS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोले और सरल मेरे जैसे, जैसे मैं 2004 में थी उमा भारती ने कहा टीकमगढ़ में मैं पूरी तरह सीएम के साथ शिवराज बड़े नेता हैं और रहेंगे मैं गंगा की सफ़ाई का सपना पूरा करना चाहती हूँ टीकमगढ़। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गुरुवार को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंची. जहां वे एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुईं और मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई. इस दौरान उमा भारती ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर…

Read More

पाकिस्तान के एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने पिछले साल मई में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों से संबंधित 12 मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को जमानत दे दी. यह फैसला तब आया है, जब पाकिस्तान चुनाव नतीजों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. हालांकि, नवाज शरीफ की पीएमएल-एन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार, 15 सीटों पर अब भी नीतजे घोषित नहीं हो सके हैं. बता दें कि पाकिस्तान में 265 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुए…

Read More

उत्तर प्रदेश के हरदोई में श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर खाई में गिर गया. इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये हादसा गौवंश को बचाने के चलते हुआ. सभी श्रद्दालु नैमिषारण्य से दर्शन कर लौट रहे थे. तभी बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर रोड पर शुक्लापुर के पास ये भीषण सड़क हादसा हुआ है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Hardoi #HardoiAccident #UP #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

Read More

फिनटेक कंपनी पेटीएम ने बैंकिंग यूनिट पर छाए संकट के बीच अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रिब्रांडिंग की है. इस रिब्रांडिंग के बाद पेटीएम ई-कॉमर्स को पाई प्लेटफॉर्म्स (Pai Platforms) नाम दिया गया है. पेटीएम ई-कॉमर्स को अब इसी नाम व पहचान से जाना जाएगा.

Read More

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत हासिल करेगी. मंगलवार को होने वाले इस फ्लोर टेस्ट से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं. बीजेपी ने अपने विधायकों को दो दिन के लिए बोधगया बुलाया है. प्रशिक्षण शिविर के बहाने बीजेपी 11 फरवरी तक अपने विधायकों को बोधगया में रखेगी.

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है. समीर वानखेड़े के खिलाफ ‘प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए एक्ट) के तहत केस दर्ज किया गया है. ईडी ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद कुछ लोगों को समन भी किया है, जिनसे जांच एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करने वाली है.

Read More

अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारतीयों के अलावा विदेशी राम भक्तों का तांता भी भगवान राम के दर्शन के लिए लगा हुआ है. अब श्रीलंका के सांसद नमल राजपक्षे ने भी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन किए हैं. उन्होंने इस पर खुशी जतायी है और भारत के साथ श्रीलंका के प्रगाढ़ होते रिश्तों की भी बात की है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय लोग श्रीलंका में आते जाते हैं और रहते हैं. NarendraModi #Ayodhya #shrilanka #NamalRajapaksa #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

Read More

भोपाल में आज यानी 10 फरवरी को 40 से ज्यादा इलाकों में 3 से 7 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। इसके चलते कई काम प्रवाभित होंगे। बिजली विभाग ने राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। आपको बता दें, कि मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कंपनी अयोध्या नगर, छोला, शिवनगर, पटेल नगर, भूमिका परिसर, गौतम नगर, शबरी नगर जैसे बड़े रहवासी इलाकों में आज बिजली की सप्लाई नहीं करेगी। तो वहीं केरवा फिल्टर प्लांट में बिजली सप्लाई बंद होने से कोलार रोड इलाके की कई कॉलोनियों में पानी सप्लाई नहीं होगा। यहां बीते…

Read More

17वीं लोकसभा की आज यानी शनिवार (10 फरवरी) की कार्यवाही काफी खास होगी. यह इस लोकसभा की आखिरी बैठक होगी और इस सत्र का समापन ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण और 22 जनवरी को अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा के साथ खत्म होगा. राज्यसभा में भी इसी पर चर्चा होगी. #RajyaSabha#RamMandir#17thLokSabha#NarendraModi#news#hindi#hindinews#latestnews#latestupdates#india

Read More