Author: Public First News

पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे गांव जारधोबा में एक बार फिर वन्यजीवों का आतंक सामने आया है। एक आदमखोर तेंदुए ने 10 वर्षीय आदिवासी बालक पर हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना इतनी भयावह थी कि तेंदुआ बच्चे के शव को घसीटते हुए पेड़ पर ले गया और सिर धड़ से अलग कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक देव आदिवासी, पिता बहादुर आदिवासी, के माता-पिता खेत पर रखवाली कर रहे थे। बालक पास ही स्थित अपने दादा की झोपड़ी में उन्हें खाना देने के लिए निकला था। इसी दौरान घात लगाए बैठे भूखे तेंदुए ने रास्ते…

Read More

जम्मू-कश्मीर: घाटी में गुरुवार रात से शुरू हुई भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के बावजूद, प्रशासन और सुरक्षा बलों ने यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तेज़ी से काम किया। 122 RCC और प्रोजेक्ट बीकन / 32 BRTF ने सोनमर्ग और ज़ोजिला में SSG रोड पर बड़े पैमाने पर बर्फ हटाने का कार्य संपन्न कर दिया, जिससे आवाजाही फिर से बहाल हो गई। सुरक्षा और संचालन में जुटे कर्मियों ने अत्यधिक कठिन परिस्थितियों में भी श्रीनगर एयरफील्ड को चालू रखने के लिए लगातार प्रयास जारी रखे। प्रशासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट है: “मिशन हमेशा पहले”। IMD का पूर्वानुमान और बर्फबारी…

Read More

मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला-कमाल मौला परिसर में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। करीब 10 साल बाद ऐसा हुआ है जब एक ही दिन हिंदू पूजा और मुस्लिम जुमे की नमाज का आयोजन किया गया। बसंत पंचमी के अवसर पर सूर्योदय के साथ ही हिंदू श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना शुरू की। वहीं प्रशासन द्वारा तय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।भोजशाला परिसर और आसपास के इलाकों में करीब…

Read More

माँ अहिल्या की नगरी तराना में अयोध्या धाम स्थित श्रीराम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री राम प्रभात फेरी भक्त मंडल के तत्वावधान में सुबह 7:30 बजे भव्य एवं संगीतमय प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संगीतमय प्रभात फेरी से भक्तिमय हुआ नगर प्रभात फेरी के दौरान हवा में लहराते भगवा ध्वज, ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुनों के बीच गूंजते ‘जय श्री राम’ के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के भजनों पर झूमते…

Read More

भोपाल | अयोध्या धाम में बने भव्य श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीरामलला के विराजमान की वर्षगांठ के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में मुखर्जी नगर, कोलार स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया, जहां हजारों रामभक्तों ने प्रभु श्रीराम के आगमन की वर्षगांठ को उत्सव के रूप में मनाया। राममंदिर प्रतिकृति के समक्ष भव्य आतिशबाजी वर्षगांठ की संध्या पर स्टेडियम परिसर में स्थापित राममंदिर की प्रतिकृति के समक्ष गगनचुंबी आतिशबाजी का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से…

Read More

कांटाफोड़ | कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से दो संदिग्ध फरार हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। फरार हुए दोनों संदिग्ध अगस्त 2025 में नगर के गणेश मंदिर में हुई चोरी सहित अन्य वारदातों में संलिप्त बताए जा रहे हैं। पानी पीने का बहाना, थाने से भागे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानसूर निवासी इन दोनों संदिग्धों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई थी। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने पानी पीने का बहाना बनाया और इसी बीच मौका पाकर थाने से बाहर निकलकर…

Read More

उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शंकराचार्य द्वारा “हुमायूं का बेटा अकबर और औरंगजेब” वाले बयान को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि यह बयान पूर्वाग्रह से ग्रसित है और इसके पीछे कहीं न कहीं विपक्ष की शह दिखाई देती है। साक्षी महाराज ने कहा, “शंकराचार्य ने कभी अयोध्या का राम मंदिर नहीं देखा, बाबा विश्वनाथ को नहीं देखा, केदारनाथ के बाबा को नहीं देखा। देशभर में जिन मंदिरों का उद्धार हुआ है, वह उन्हें दिखाई नहीं देता। देश को पहला ऐसा प्रधानमंत्री मिला है…

Read More

संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े एवं कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धार श्री प्रियंक मिश्रा ने आज सायंकाल भोजशाला परिसर का निरीक्षण कर वहां की प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंध, कानून-व्यवस्था, प्रवेश-निकास व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं प्रभावी रूप से लागू हों। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच…

Read More

निवाड़ी जिले के थाना टेहरका क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ हुए शर्मनाक और सनसनीखेज गैंगरेप मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पीड़िता से 75 हजार रुपये की अवैध वसूली भी की। यह घटना 25 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत के बाद थाना टेहरका पुलिस ने तुरंत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक निवाड़ी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस…

Read More

​उत्तर प्रदेश ने बीते पौने नौ वर्षों में विकास की एक ऐसी ऐतिहासिक यात्रा तय की है, जिसकी कल्पना साल 2017 से पहले असंभव थी। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी के कड़े प्रशासन ने मिलकर यूपी को ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में अग्रणी बना दिया है। साल 2018 की पहली इन्वेस्टर्स समिट से लेकर 2023 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तक, प्रदेश ने ₹45 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं। यह बदलाव केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर उतरे 15 लाख करोड़ के निवेश और 16 हजार से अधिक परियोजनाओं के शिलान्यास के रूप…

Read More