पब्लिक फर्स्ट। चंडीगढ़। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर आज भी माहौल तनावपूर्ण रहा। आज फिर सिख संगठनों के 31 मेंबरों के जत्थे ने चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की। उन्होंने पंजाब CM भगवंत मान के घर की तरफ कूच किया था। जिन्हें पुलिस ने रोक लिया है। जिसके बाद सिख संगठन वहीं सड़क पर बैठ गए और पाठ शुरू कर दिया।

पाठ समाप्त होने के बाद जत्थे ने चंडीगढ़ जाने की रखी मांग, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। इसके बाद जत्था दोबारा पाठ करने बैठ गया। लगभग आधा घंटा पाठ करने के बाद जत्था नारेबाजी करते हुए वापस वहां लौट गया, जहां 7 जनवरी से उनका धरना चल रहा है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.